नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- राजस्थान के भरतपुर जिले में क्रेशर प्लांट को लेकर चल रहा विवाद रविवार शाम खूनी संघर्ष में बदल गया। बयाना के पूर्व विधायक और बीजेपी नेता अतर सिंह भड़ाना की लाठी-पत्थरों से कथित हमले में मौत हो गई। आरोप है कि वैर थाना क्षेत्र के भौंड़ा गांव में क्रेशर प्लांट पर मौजूद भड़ाना और उनके सहयोगियों पर 70 से 80 लोगों ने हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल भड़ाना ने जयपुर के SMS हॉस्पिटल में रात करीब 11:30 बजे दम तोड़ दिया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और पुलिस बल तैनात किया गया है।शाम को क्रेशर प्लांट पर क्या हुआ, जो रात तक मौत की खबर में बदल गया? रविवार शाम करीब 6:30 बजे अतर सिंह भड़ाना भौंड़ा गांव स्थित अपने क्रेशर प्लांट पर मौजूद थे। बताया जा रहा है कि पिछले करीब एक साल से बंद पड़े क्रेशर को दोबारा चालू करव...