नई दिल्ली, दिसम्बर 29 -- चीन के कार्गो जहाज झेन हुआ-29 ने एक असाधारण यात्रा पूरी की है। यह शिप शंघाई से 20 जून को रवाना हुआ और 3 महासागरों को पार करते हुए लगभग 37,000 किलोमीटर की दूरी तय कर अक्टूबर में जमैका के किंग्स्टन पोर्ट पर पहुंचा। जहाज पर केवल 5 विशाल शिप-टू-शोर क्रेन लदे थे, जो चीन में बनाए गए थे। इन्हें अमेरिका के गल्फ कोस्ट और जमैका के बंदरगाहों के लिए भेजा गया था। सामान्य तौर पर प्रशांत महासागर और पनामा नहर के रास्ते यह यात्रा 1 महीने में पूरी हो सकती थी, लेकिन क्रेनों के लंबे आर्म्स शिप के किनारों से बाहर निकले होने के कारण पनामा नहर से गुजरना असंभव था। इससे नहर को नुकसान पहुंच सकता था। इसलिए जहाज को दुनिया के चक्कर लगाते हुए लंबा रास्ता अपनाना पड़ा। यह भी पढ़ें- तूफान में IAF ने लगा दी जान, अब चीन के सामने श्रीलंका ने फैलाए ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.