गुड़गांव, मई 25 -- गुरुग्राम,दीपक आहूजा। आईएमटी मानेसर में सेक्टर-छह स्थित जीकेन कंपनी के समीप क्रेन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। हमीरपुर के गांव चिल्ली निवासी अम्रता ने थाना मानेसर में शिकायत दी कि वह मौजूदा समय में गांव नाहरपुर में रहती है। उसका पति सेक्टर-छह में अपने दोस्त के घर जा रहा था। रास्ते में क्रेन ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में उसके पति की टांग टूट गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...