बोकारो, अप्रैल 13 -- बोकारो स्टील प्लांट के आईएमएफ विभाग में क्रेन ऑपरेटर गणेश महतो जो ठेका मजदूर में कार्यरत थे , क्रेन से गिरने के कारण सिर में गहरी चोट लगी और उनकी मृत्यु हो गई l जो प्लांट के लिए अपूर्णीय क्षति है। बोकारो स्टील राष्ट्रीय मजदूर संघ के महामंत्री विनोद कुमार ने उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त किया। बोकारो स्टील प्लांट के उच्च प्रबंधन से नियुक्ति की मांग की। जिसपर प्रबंधन ने तुरंत कार्रवाई कर आश्रित को नियोजन पत्र दिया। उसके लिए प्रबंधन का आभार व्यक्त किया व सुरक्षा में कहां चूक हुई है, उसपर प्रबंधन से उच्च स्तरीय जांच की मांग की है l उन्होंने कहा बोकारो स्टील प्लांट में आए दिन हो रही दुर्घटनाएं चिंता का विषय है। यह भी पढ़ें- बोकारो स्टील प्लांट में कार्य करने के दौरान क्रेन ऑपरेटर की मौत बीएसएल प्रबंधन द्वारा उठ...