कोडरमा, मई 4 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। ग्रामीण विकास विभाग, झारखंड सरकार के अंतर्गत पलाश (झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी) की ओर से सोमवार को समाहरणालय सभागार में "क्रेता-विक्रेता सम्मेलन" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त रवि जैन ने की। सम्मेलन का उद्देश्य मनरेगा अंतर्गत संचालित बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत उत्पादित फलोत्पादों के विपणन को बढ़ावा देना था। सम्मेलन में जिले के किसानों, उत्पादक समूहों और विभिन्न क्रेताओं ने भाग लिया। इस दौरान स्थानीय स्तर पर उत्पादित आम समेत अन्य बागवानी उत्पादों के बेहतर विपणन, उचित मूल्य और बाजार उपलब्धता को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। किसानों और क्रेताओं के बीच सीधे संवाद स्थापित कर बाजार से जुड़ाव मजबूत करने पर जोर दिया गया। उप विकास आयुक्त रवि जैन ने कहा कि बिरसा हरित ग्रा...