धनबाद, मई 23 -- धनबाद। क्रेडो वर्ल्ड स्कूल धनबाद की कक्षा छह की छात्रा राजनंदनी ने धनबाद जिला योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में पारंपरिक योग वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया है। क्रेडो वर्ल्ड स्कूल की प्रधानाचार्य ने राजनंदनी की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यालय को राजनंदनी की लगन और मेहनत पर गर्व है। विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और सभी विद्यार्थियों ने राजनंदनी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...