क्रेडो को हराकर डीएवी कोयलानगर फाइनल में
धनबाद, मई 14 -- धनबाद। डीसीए रामनाथ सिंह मेमोरियल अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में डीएवी कोयलानगर ने क्रेडो पब्लिक स्कूल को 54 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए डीएवी ने नौ विकेट खोकर 90 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में क्रेडो की टीम 36 रनों पर सिमट गई। रिहांश और आयुष राज ने तीन-तीन विकेट लेकर जीत को आसान बना दिया। रिहांश को मैन ऑफ द मैच चुना गया। डिगवाडीह मैदान में 16 मई को डीएवी कोयलानगर और अग्रसेन सरस्वती मंदिर के बीच फाइनल होगा। यह भी पढ़ें- क्राउन स्पोर्ट्स क्लब को हरा वाईएससीसी जूनियर फाइनल में
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.