बदायूं, अप्रैल 12 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव परौली में एक युवक के क्रेडिट कार्ड से 58,902 रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। बैंक अधिकारी बनकर कॉल करने वाले ठग ने लिमिट बढ़ाने का झांसा दिया और बिना ओटीपी साझा किए ही खाते से रकम पार कर दी, जिसकी जांच शुरू कर दी गई। बिल्सी तहसील क्षेत्र के गांव परौली निवासी उमाशंकर मौर्य के साथ यह घटना हुई। उमाशंकर मौर्य ने बताया कि उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई, जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को बैंक का प्रतिनिधि बताया और क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने की बात कही। बातचीत के दौरान ठग ने विश्वास में लेकर प्रक्रिया पूरी करने की बात कही। उमाशंकर मौर्य का कहना है कि उन्होंने किसी प्रकार का ओटीपी या गोपनीय जानकारी साझा नहीं की, इसके बावजूद कुछ ही देर बाद उनके मोबाइल पर खाते से 58,902 रुपये कटने का स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.