क्रेडिट कार्ड से 1.44 लाख रुपये की साइबर ठगी
रुद्रपुर, मई 14 -- रुद्रपुर, संवाददाता। रुद्रपुर में एक व्यक्ति के क्रेडिट कार्ड से अज्ञात साइबर ठगों ने 1.44 लाख रुपये की ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर ली। पीड़ित को ठगी का पता तब चला, जब उसके पास लगातार डिलीवरी संबंधी कॉल आने लगीं। मामले की शिकायत रुद्रपुर कोतवाली और साइबर हेल्पलाइन 1930 पर दर्ज कराई गई है। देव होम्स, बिगवाड़ा निवासी महिमानंद भारद्वाज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीती 2 मई को सुबह करीब आठ बजे उनके क्रेडिट कार्ड से दो ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 1.44 लाख रुपये पेजैप के माध्यम से खर्च कर दिए गए। सुबह करीब नौ बजे उन्हें एक डिलीवरी ब्वॉय का फोन आया, जिसने किसी ऑर्डर की डिलीवरी की बात कही। यह भी पढ़ें- क्रेडिट कार्ड चालू कराने के नाम पर 61 हजार उड़ाए महिमानंद ने कोई सामान ऑर्डर न करने की बात कहते हुए डिलीवरी लेने से इनकार कर दिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.