बलिया, मई 8 -- बलिया। क्रेडिट कार्ड के माध्यम से ठगी करने के मामले में शुक्रवार को साइबर सेल की टीम ने कार्रवाई करते हुए पीड़ित के खाते में ठगी की 1.26 लाख रुपए की धनराशि वापस करा दी। उभांव क्षेत्र अखरौल गांव निवासी रजनेश कुमार शर्मा ने हेल्पलाईन नंबर-1930 व गड़वार थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उनके क्रेडिट कार्ड के माध्यम से एक मई को धोखा देकर एक लाख 26 हजार रुपये स्थानान्तरण करा लिया गया। इस मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस और साइबर सेल की टीम ने खाता को होल्ड कराते हुए ठगी की राशि को पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दिया। यह भी पढ़ें- साइबर अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर के क्रेडिट कार्ड से दो लाख रुपए उड़ाए यह भी पढ़ें- LPG डिलीवरी का नया स्कैम, OTP Share कर दिया तो 2 मिनट में खाली हो सकता है बैंक अकाउंट!

हिंदी हिन्दुस्तान ...