मोतिहारी, फरवरी 27 -- मोतिहारी, निसं। साइबर फ्रॉड रोज लोगों को अपने जाल में फंसा रहे हैं। कभी बिजली मीटर अपडेट के नाम पर तो कभी बैंक केवाइसी अपडेट करने के नाम पर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। इसके अलावा भी अन्य तरीके से साइबर ठगी को अंजाम दिया जा रहा है। ताजा मामला रक्सौल थाना क्षेत्र का है। जहां रक्सौल थाना क्षेत्र के नागा रोड़ निवासी सुशील कुमार गिरि के दो क्रेडिट कार्ड से साइबर फ्रॉडों ने 2,42,986 रुपए की साइबर ठगी कर ली। मामले में सुशील कुमार गिरि के बयान पर साइबर थाना में एफआईआर दर्ज हुई है। इसमें कहा है कि उसके पास दो बैंक का क्रेडिट कार्ड है। साइबर फ्रॉडों ने क्रेडिट कार्ड हैककर लिया तथा उसके क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर ई-कॉमर्स बेवसाइट से महंगा मोबाइल फोन खरीद लिया है। राजस्थान के जयपुर में रमन नाम के व्यक्ति के पत्ते पर उसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.