नई दिल्ली, अगस्त 10 -- क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने वालों के लिए एक छोटी सी लापरवाही महंगी पड़ सकती है। कई बार व्यस्त होने, बैंक बैलेंस की कमी या ऑटो-डेबिट फेल होने की वजह से क्रेडिट कार्ड का बिल समय पर जमा नहीं हो पाता। ज्यादातर लोगों को लगता है कि इसका नुकसान सिर्फ लेट फीस तक सीमित रहेगा, लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है। पेमेंट कितने दिन लेट हुआ और बैंक ने उसे क्रेडिट ब्यूरो को कब रिपोर्ट किया, इसका असर आपकी क्रेडिट हिस्ट्री पर पड़ सकता है।एक गलती से कितना असर पड़ सकता है? बैंक आपके लोन या क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल ही नहीं देखते, बल्कि यह भी देखते हैं कि आप समय पर पेमेंट करते हैं या नहीं। अगर क्रेडिट कार्ड का बकाया लंबे समय तक जमा नहीं होता और इसकी जानकारी क्रेडिट इंफॉर्मेशन कंपनियों को रिपोर्ट की जाती है, तो इसका असर आपके क्रेडिट रिकॉर्ड पर ...