फरीदाबाद, मार्च 26 -- फरीदाबाद, संवाददाता। क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने के नाम पर साइबर ठगी के मामले बढ़ रहे हैं। ठग खुद को बैंक कर्मचारी बताकर लोगों से गोपनीय जानकारी हासिल कर रहे हैं। पुलिस ने गुरुवार को लोगों को सतर्क रहने और किसी भी लालच में न आने की सलाह जारी की है। पुलिस उपायुक्त हिमाद्री कौशिक के अनुसार, साइबर अपराधी फोन कॉल के जरिए लोगों से संपर्क करते हैं और उन्हें क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देते हैं। बातचीत के दौरान वे चालाकी से कार्ड नंबर, सीवीवी और मोबाइल पर आने वाला ओटीपी पूछ लेते हैं। कई बार ठग लोगों को एक फाइल डाउनलोड करने के लिए भी कहते हैं, जिससे उनके मोबाइल का नियंत्रण हासिल कर लिया जाता है। जैसे ही ठगों को जरूरी जानकारी मिलती है, वे बैंक खाते से पैसे निकाल लेते हैं। पुलिस का कहना है कि ऐसे मामलों में लोग लालच ...