बुलंदशहर, फरवरी 17 -- एक व्यापारी से क्रेडिट कार्ड बनवाने के नाम पर 2,79,950 रुपए की ऑनलाइन ठगी हुई है। अज्ञात साइबर ठगों ने एक लिंक भेजकर इस वारदात को अंजाम दिया। मोहल्ला पीरखां निवासी शफीक खां पुत्र बाबू खां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्हें नए क्रेडिट कार्ड के आवेदन के लिए एक मोबाइल नंबर पर लिंक भेजा गया था। जैसे ही उन्होंने उस लिंक पर क्लिक किया, उनके बैंक खाते से दो बार में कुल 2,79,950 रुपए निकाल लिए गए। शफीक ने तत्काल कोतवाली पहुंचकर धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई और पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...