जामताड़ा, जुलाई 14 -- जामताड़ा। जामताड़ा पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 जुलाई को करमाटांड़ थाना क्षेत्रन्तर्गत एक साइबर आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 4.04 लाख रुपये नकद, दो मोबाइल फोन, तीन सिम कार्ड, दो पासबुक, एक आधार कार्ड और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस अधीक्षक शंभु कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस उपाधीक्षक (साइबर अपराध) अमित कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र के कुरुवा गांव स्थित हटिया के पास पक्की सड़क पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान नसरूद्दीन अंसारी (30), पिता सफिक अंसारी, ग्राम पंचरुखी, थाना मारगोमुंडा, जिला देवघर को गिरफ्तार किया गया। यह भी पढ़ें- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर में 15.47 करोड़ के साइबर फ्राड का आरोपित गिरफ्तार साइबर अपराध की शिकायत प...