फरीदाबाद, मई 15 -- बल्लभगढ़, अशोक जैन। साइबर ठगों ने क्रेडिट कार्ड की सर्विस बंद कराने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 93 हजार 275 रुपये की ठगी कर ली। साइबर अपराध थाना बल्लभगढ़ ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित दीपक निवासी सेक्टर-11 डी, डीएलएफ मार्केट फरीदाबाद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 12 मई 2026 को उसके मोबाइल नंबर पर एक महिला का फोन आया। महिला ने खुद को आईडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड विभाग की कर्मचारी प्रिया बताया। उसने कहा कि उनके क्रेडिट कार्ड पर अनप्रोटेक्शन प्लान नाम की सर्विस सक्रिय है, जिसके हर महीने 1799 रुपये कटते हैं। यह भी पढ़ें- गैस कनेक्शन कटने का झांसा देकर 45 हजार की ठगीसाइबर ठगी का तरीका पीड़ित के अनुसार जब उसने सर्विस बंद कराने की बात कही तो महिला ने कहा कि यह प्रक्रिया ग्राहक को स्वयं करनी होगी। इसके ...