प्रयागराज, जून 24 -- प्रयागराज। नीमसराय मुंडेरा निवासी रजनीकांत पांडेय साइबर ठगी का शिकार हो गए। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पांच जून को उनके पास एक अज्ञात व्यक्ति की फोन कॉल आई, जिसने खुद को एसबीआई का अधिकारी बताते हुए क्रेडिट कार्ड बंद कराने की बात कही। झांसे में आकर उन्होंने कार्ड की जानकारी साझा कर दी। इसके बाद उनके एसबीआई क्रेडिट कार्ड से कई ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिए करीब 57 हजार रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित का आरोप है कि ठगों ने उनका मोबाइल भी हैक कर लिया, जिससे 14 जून से उनका सिम बंद हो गया। बाद में बैंक खाता चेक करने पर बचत खाते से भी यूपीआई और एटीएम के माध्यम से करीब 29 हजार रुपये की अवैध निकासी का पता चला। धूमनगंज पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...