रुद्रपुर, मई 14 -- रुद्रपुर, संवाददाता। एसबीआई क्रेडिट कार्ड चालू कराने के नाम पर एक व्यक्ति से 61 हजार 62 रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। बैंक और पुलिस से शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर रुद्रपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। वार्ड नंबर-17 खेड़ा निवासी मुमताज अहमद पुत्र अनवर हुसैन ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उन्हें एसबीआई की ओर से पांच जनवरी 2025 को एक क्रेडिट कार्ड जारी किया गया था। आरोप है कि 14 फरवरी को उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को एसबीआई मुख्यालय मुंबई का कर्मचारी बताते हुए क्रेडिट कार्ड एक्टिवेट कराने की बात कही। पीड़ित के अनुसार, आरोपी ने बातचीत के दौरान कार्ड के अंतिम चार अंक और मोबाइल पर आए ओ...