फरीदाबाद, दिसम्बर 13 -- फरीदाबाद, संवाददाता। साइबर अपराधियों ने क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर एपीके फाइल भेज कर एक बैंक मैनेजर से डेढ़ लाख रुपये की ठगी कर ली। घटना 5 दिसंबर की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सेक्टर-16 फरीदाबाद निवासी पुनीत वर्मा सेक्टर-3 के एक बैंक में मैनेजर के पद पर हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने 30 नवंबर को इंडसइंड बैंक का क्रेडिट कार्ड बनवाया था। कार्ड बनवाने वाला उनके ब्रांच में ही आया था। 2 दिसंबर को उन्होंने अपना कार्ड एक्टिव किया था। उसके बाद 5 दिसंबर को उनके पास लिमिट बढ़ाने के नाम पर इंडसइंड बैंक के नाम से फोन आया। उसने एपीके फाइल भेज कर उसके क्रेडिट कार्ड से 1,60, 141 रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित बैंक मैनेजर का कहना है कि उसे शक है कि इस ठगी के मामले में कहीं ना कहीं बैंक का कोई कर्मचारी मिला हुआ ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.