गुड़गांव, जून 15 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर हजारों रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्यों को गुरुग्राम पुलिस ने गिरफ्तार किया। जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। यह गैंग दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से बैठकर ठगी के इस धंधे को अंजाम दे रहा था। बीती 27 फरवरी 2026 को एक पीड़ित व्यक्ति ने थाना साइबर अपराध पश्चिम में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया कि 28 जनवरी से 10 फरवरी 2026 के बीच उसके पास अज्ञात नंबरों से कई फोन आए। कॉलर ने उसके क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का लालच दिया और अपनी बातों में फंसाकर अलग-अलग किश्तों में कुल 98 हजार 266 रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी कर ली। शिकायत के बाद साइबर थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी. यह भी पढ़ें- 225 करोड़ की साइबर ठग...