प्रयागराज, मार्च 21 -- सिविल लाइंस निवासी एक व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो गया। ठग ने खुद को बैंक का प्रतिनिधि बताकर क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा दिया और स्क्रीन शेयर कराकर खाते से तीन लाख 89 हजार रुपये निकाल लिए। थार्नहिल रोड निवासी अजय कुमार अग्रवाल के मुताबिक, 11 मार्च की सुबह उनके नंबर पर एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक से जुड़ा कर्मचारी बताया और क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने या नया कार्ड जारी कराने में मदद की बात कही। उसने मोबाइल स्क्रीन शेयर करने को कहा और कुछ जरूरी जानकारी मांगी। झांसे में आकर उन्होंने जानकारी साझा कर दी। इसके बाद अलग-अलग प्लेटफॉर्म के जरिए नौ बार में उनके क्रेडिट कार्ड से 3,89,807 रुपये निकाल लिए गए। घटना की जानकारी होते ही उन्होंने राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन पर शिकायत दर्...