क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर 2.36 लाख का साइबर फ्राड
बस्ती, जुलाई 25 -- बस्ती, निज संवाददाता। क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर एक महिला के साथ 2.36 लाख रुपये के फ्राड का मामला सामने आया है। एक निजी बैंक के क्रेडिट कार्ड डिपार्टमेंट के नाम से एक महिला के पास फोन आया। बातचीत के दौरान ही जालसाज ने महिला का मोबाइल ही हैक कर लिया। इसके बाद दो बार में उनके बैंक खाते से करीब 2.36 लाख रुपया निकाल लिया। क्रेडिट कार्ड से पैसा ट्रांसफर होने के साथ ही मैसेज आने के बाद महिला को इसकी जानकारी हो सकी। साइबर हेल्पलाइन के साथ ही साइबर सेल को साइबर फ्राड की फोन कर जानकारी दी। पूछताछ में पता चला कि जालसाजों ने उसी रात एटीएम से करीब 1.41 लाख रुपये निकाल लिया। थानाध्यक्ष जीवन त्रिपाठी ने बताया कि धोखाधड़ी व आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महिला ने थाने में की शिकायत दुबौलिया थानाक्षेत्र ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.