फरीदाबाद, दिसम्बर 16 -- बल्लभगढ़, संवाददाता। साइबर अपराधियों ने बैंक ऑफ़ बड़ौदा का कर्मचारी बनकर क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर एक व्यक्ति से 15000 ठग लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बल्लभगढ़ के अहीरवाड़ा मोहल्ला निवासी रामकुमार का कहना है कि 5 नवंबर को उसके पास बैंक ऑफ़ बडौदा से बोलने वाले कर्मचारियों का फोन आया और उसने उससे कहा कि क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ानी है। उसने इंकार कर दिया लेकिन उसने एक एपीके फाइल भेज दी और उसका फोन हैक करके 15000 क्रेडिट कार्ड से निकाल लिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.