रुडकी, दिसम्बर 19 -- मंगलौर, संवददाता। एक युवक ने अज्ञात व्यक्ति पर फोन पर ठगी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि जुलाई माह में एक फर्जी कॉल के जरिए उनके क्रेडिट कार्ड से राशि निकाल ली गई थी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पंकज कुमार निवासी गुरुकुल नारसन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 26 जुलाई को उनके मोबाइल पर एक अज्ञात कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक कर्मचारी बताते हुए पीड़ित को भ्रमित किया। आरोपी ने तकनीकी खामी का हवाला देते हुए क्रेडिट कार्ड की जानकारी मांगी और चंद मिनटों में 44 हजार 572 रुपये की राशि उनके खाते से काट ली। आरोपी ने पैसे किसी अन्य खाते में ट्रांसफर कर दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...