बरेली, जून 9 -- साइबर ठगों ने दो व्यक्तियों को 7.40 लाख रुपये का चूना लगा दिया। एक मामले में हेल्थ पॉलिसी बंद कराने के नाम पर ठगी की गई और दूसरे मामले में खाते से रकम उड़ा ली। दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। दुर्गानगर निवासी मुरारी लाल ने पुलिस को बताया कि 20 मई को एक व्यक्ति ने फोन करके बताया कि उनके क्रेडिट कार्ड पर हेल्थ पॉलिसी एक्टिवेट हो गई है, जिसकी ईएमआई 2999 रुपये प्रतिमाह जाएगी। फिर उसने इस सुविधा को बंद करने के नाम पर एक ऐप डाउनलोड कराया और दो बार में करीब 1.40 लाख रुपये खाते से उड़ा लिए। यह भी पढ़ें- केवाईसी के नाम पर बुजुर्ग से साइबर ठगी, दो बैंक खातों से एक लाख साठ हजार रुपये उड़ाए इस मामले में उन्होंने बारादरी थाने में रिपोर्ट लिखाई है।दूसरी घटना के प्रेमनगर के मोहल्ला भूड़ कानूनगोयान निवासी आनंद मोहन के साथ हुई। क...