पटना, जनवरी 3 -- साइबर ठगों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है और ताजा मामलों में शातिरों ने दो अलग-अलग घटनाओं में लोगों को चूना लगाते हुए तीन लाख रुपये से अधिक की रकम उड़ा ली है। साइबर थाने की पुलिस ने दोनों पीड़ितों की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहला मामला गर्दनीबाग के शिव सरस्वती अपार्टमेंट का है, जहां एक युवक के साथ 31 दिसंबर की सुबह अजीब वाकया हुआ। उनके मोबाइल पर अचानक लगातार कई ओटीपी और कॉल आने लगे और इसी आपाधापी के बीच ठगों ने उनके एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से नौ बार में करीब 1 लाख 80 हजार रुपये साफ कर दिए, जबकि उन्होंने कोई लेनदेन किया ही नहीं था। वहीं, दूसरी घटना राजीव नगर के आशियाना अभियंता नगर में घटी। यहां 30 दिसंबर को एक युवक के क्रेडिट कार्ड से दो बार में 1 लाख 52 हजार रुपये से ज्यादा की अवैध निकासी कर ली गई। इ...