रांची, नवम्बर 4 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रातू रोड आर्यपुरी निवासी संदीप कुमार को क्रेडिट कार्ड अपडेट करने का झांसा देकर साइबर ठगों ने उनसे 2.11 लाख रुपए की ठगी कर ली। साइबर अपराधियों ने वारदात को अंजाम 15 अक्तूबर को दिया। संदीप कुमार ने साइबर क्राइम थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। संदीप कुमार ने पुलिस को बताया कि 15 अक्तूबर की दोपहर एक व्यक्ति ने उन्हें फोन किया। फोनकर्ता ने खुद को एचडीएफसी बैंक का अधिकारी बताया। कहा कि उनका क्रेडिट कार्ड अपडेट करना है। बातचीत के दौरान फोनकर्ता ने उन्हें एक लिंक भेजा। उसके ओपन करने के बाद उनका फोन हैक हो गया। उनका मोबाइल जब काम करने लगा, तब पता चला कि क्रेडिट कार्ड से अवैध रूप से 2.11 लाख रुपए की खरीदारी की गई है। इसके बाद वह साइबर थाना पहुंचे और मामला दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.