नई दिल्ली, जून 5 -- भारतीय ग्राहकों के बीच बीते कुछ सालों से मिड-साइज एसयूवी कारों की पापुलैरिटी में लगातार तेजी देखी गई है। इस सेगमेंट में महिंद्रा स्कॉर्पियो (Mahindra Scorpio) ने अपना जबरदस्त दबदबा बनाकर रखा है। इसनें हुंडई क्रेटा को पीछे छोड़ दिया है। महिंद्रा स्कॉर्पियो ने बीते महीने यानी मई, 2026 में 15,774 यूनिट कार की बिक्री करके इस सेगमेंट में टॉप पोजीशन हासिल कर लिया। इस दौरान स्कॉर्पियो की बिक्री में सालाना आधार पर 9.5 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई। आइए जानते हैं बीते महीने की सबसे ज्यादा बिकने वाली मिड-साइज एसयूवी कारों की बिक्री के बारे में विस्तार से। यह भी पढ़ें- Rs.6.26 लाख की इस कार के आगे सब नतमस्तक! बिक्री में बनी नंबर-1; 33 km माइलेज भीदूसरे नंबर पर रही हुंडई क्रेटा बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हुंडई क्रेटा रही। क...