नई दिल्ली, जुलाई 9 -- जापानी कार निर्माता कंपनी निसान ने अपनी मोस्ट-अवेटेड नई मिड-साइज एसयूवी 'निसान टेक्टॉन' (Nissan Tekton) को लॉन्च कर दिया है। यह दमदार एसयूवी कंपनी के लाइनअप में मैग्नाइट के ऊपर जगह पाएगी। टेक्टॉन को बिल्कुल नए 'CMF-B' प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। इस कार को दो दमदार टर्बो-पेट्रोल इंजन, हाई-टेक सेफ्टी फीचर्स और जेमिनी एआई सपोर्ट करने वाले गूगल के कनेक्टेड फीचर्स के साथ उतारा गया है। इसके अलावा, सेफ्टी के लिए भी इसे 5-स्टार रेटिंग हासिल हुई है। भारतीय मार्केट में निसान टेक्टॉन की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10.49 लाख रुपये रखी गई है।यहां जानिए वैरिएंट वाइज कीमत दमदार है एसयूवी का पावरट्रेन निसान ने अपनी इस नई नवेली कार को दो दमदार टर्बो-पेट्रोल इंजन ऑप्शन के साथ लॉन्च किया है। इसका पहला बेस वैरिएंट 'T160' टर्बो इंजन के ...