नई दिल्ली, फरवरी 23 -- फॉक्सवैगन अपनी पॉपुलर SUV 'टाइगुन' (Taigun) को नए अवतार में उतारने की पूरी तैयारी कर चुकी है। पिछले हफ्ते ही कंपनी ने अपनी नई Tayron R Line को ग्लोबल मार्केट में पेश किया है। अब भारत में टाइगुन के फेसलिफ्ट वर्जन की टेस्टिंग शुरू हो गई है। हाल ही में इस कार को भारी कैमौफ्लेज (कवर) के साथ सड़कों पर दौड़ते हुए देखा गया है। बता दें कि टाइगुन का यह नया मॉडल मिड-साइकिल अपडेट है। इसका मतलब है कि कार के ढांचों में बदलाव किए बिना इसे और भी मॉडर्न और स्टाइलिश बनाया जाएगा। आइए जानते हैं एसयूवी में होने वाले संभावित बदलावों के बारे में विस्तार से। यह भी पढ़ें- सफर में नहीं होगी थकान: रीक्लाइनिंग सीटों वाली ये हैं देश की 5 सबसे सस्ती कारकुछ ऐसी होगी डिजाइन डिजाइन की बात करें तो इसमें कार का अगला और पिछला हिस्सा पूरी तरह ढका हुआ ...