नई दिल्ली, जून 12 -- अगर आप भी हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। बता दें कि चेन्नई के पास हुंडई मोबिस की एक सप्लायर फैक्ट्री में अचानक आग लग जाने के कारण क्रेटा का प्रोडक्शन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। हालांकि, हुंडई का कहना है कि वे पार्ट्स की सप्लाई के लिए दूसरे विकल्पों का इंतजाम कर रहे हैं। फिलहाल डीलर्स के पास गाड़ियों का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। कंपनी को उम्मीद है कि अगले दो हफ्तों के भीतर प्रोडक्शन फिर से पूरी तरह नॉर्मल हो जाएगा। दिखने में भले ही दो हफ्ते का समय छोटा लगे, लेकिन क्रेटा की भारी डिमांड को देखते हुए यह हुंडई के लिए एक बहुत बड़ी चुनौती साबित होने वाला है।हुंडई के लिए क्यों खास है क्रेटा? हुंडई के पूरे कार पोर्टफोलियो में क्रेटा का स्थान सबसे ऊपर है। इसलिए इसकी सप्लाई चेन...