नई दिल्ली, अक्टूबर 23 -- देश के अंदर SUVs के कई सेगमेंट हैं। जिसमें मिनी SUV, कॉम्पैक्ट SUV, सब-4 मीटर और आखिर में 4.2m से 4.5m SUVs सेगमेंट शामिल हैं। हर सेगमेंट में अलग-अलग SUV का दबदबा देखने को मिलता है। सेल्स के ये आंकड़ा कई बार बदलते भी रहते हैं। वहीं, जब बात 4.2m से 4.5m SUV सेगमेंट की होती है तब इसमें हुंडई क्रेटा का एकतरफा दबदबा दिखता है। हालांकि, फाइनेंशियल ईयर 2027 के पहले हाफ (H1) के दौरान ये क्रेटा अपने सेगमेंट में पिछड़ गई। दरअसल, अप्रैल से सितंब 2026 के दौरान क्रेटा की 89,727 यूनिट बिकीं। जबकि महिंद्रा स्कॉर्पियो ने 93,488 यूनिट के साथ इस सेगमेंट को टॉप कर लिया। 4.2m से 4.5m SUVs सेल्स की बात करें तो महिंद्रा स्कॉर्पियो की H1 FY27 के दौरान 93,488 यूनिट बिकीं। जबकि, H1 FY26 के दौरान ये आंकड़ा 84,634 यूनिट का था। यानी इसकी 8,8...