नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- टोयोटा की कारों को भारतीय मार्केट में खूब पसंद किया जाता है। अगर बीते महीने यानी मार्च, 2026 में हुई मॉडल-वाइज बिक्री की बात करें तो बड़ा उलटफेर करते हुए टोयोटा हायराइडर (Toyota Hyryder) ने टॉप पोजीशन हासिल कर लिया। बता दें कि बीते महीने हायराइडर को कुल 10,206 नए ग्राहक मिले। इस दौरान सालाना आधार पर हायराइडर की बिक्री में 93 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी मार्च, 2025 में यह आंकड़ा 5,286 यूनिट रहा था।28 किमी तक है माइलेज भारतीय मार्केट में टोयोटा हायराइडर की एक्स-शोरूम कीमत 11.34 लाख से शुरू होकर 20.16 लाख रुपये तक जाती है। टोयोटा हायराइडर के अलग-अलग वैरिएंट में भारतीय ग्राहकों को करीब 28 किलोमीटर तक का माइलेज मिलता है। भारतीय मार्केट में हायराइडर का मुकाबला हुंडई क्रेटा, मारुति ग्रैंड विटारा और...