नई दिल्ली, जून 5 -- हुंडई मोटर इंडिया ने अपनी कारों पर मिलने वाले जून डिस्काउंट का एलान कर दिया है। खास बात ये है कि कंपनी इस महीने क्रेटा पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट दे रही है। दरअसल, इस SUV को खरीदने पर ग्राहकों को 1 लाख रुपए तक के बेनिफिट मिलेंगे। इसके बेस E ट्रिम को छोड़कर सभी पेट्रोल वैरिएंट (N लाइन सहित) पर 35,000 रुपए का कैश डिस्काउंट, 50,000 रुपए तक का एक्सचेंज ऑफर या स्क्रैपेज बेनिफिट, 15,000 रुपए का अपग्रेड ऑफर और सरकारी कर्मचारी या कॉर्पोरेट ऑफर के तहत 3,000 रुपए का फायदा मिलेगा। बेस E पेट्रोल वैरिएंट लेने वालों को सिर्फ 5,000 रुपए का कैश डिस्काउंट मिलता है। क्रेटा के डीजल वैरिएंट पर सिर्फ 5,000 रुपए का स्क्रैपेज बेनिफिट मिलता है। बता दें कि पिछले 2 महीने से क्रेटा की बिक्री में गिरावट देखने को मिला। पिछले महीने यानी मई में ये सबस...