नई दिल्ली, जून 3 -- हुंडई क्रेटा देश की मिड साइज सेगमेंट की नंबर-1 SUV है। हर महीने ये सेगमेंट को टॉप करती ही है। साथ ही, टॉप-10 की लिस्ट में टॉप-3 या टॉप-5 में भी शामिल रहती है। हालांकि, मई इस SUV के लिए अच्छा नहीं रहा। दरअसल, क्रेटा पिछले महीने टॉप-10 कारों की लिस्ट में सबसे आखिरी पायदान पर पहुंच गई। इसकी सिर्फ 15,235 यूनिट बिकीं। जबकि, अप्रैल में ये 9वीं पोजीशन पर रही थी। वहीं, इस लिस्ट में टाटा नेक्सन 19,100 यूनिट की सेल्स के साथ नंबर-5 पोजीशन पर रही। क्रेटा की सेल्स में गिरावट की एक वजह उसके नए मॉडल की टेस्टिंग भी हो सकती है। दरअसल, कंपनी आने वाले दिनों में क्रेटा का नया मॉडल लॉन्च करने की योजना बना रही है। बता दें कि इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10,72,589 रुपए है। मई 2026 की टॉप-10 मॉडल वाइज सेल्स की बात करें तो मारुति सुजुकी डिजायर...