हजारीबाग, मई 18 -- हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि हजारीबाग पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। कोर्रा थाना क्षेत्र के दीपूगढ़ा स्थित जिब्रालटर हाउस के पास से पुलिस ने 20.5 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर के साथ तीन शातिर अपराधियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जो छात्रों को ऑनलाइन ब्राउन शुगर उपलब्ध कराते थे। यह कार्रवाई रविवार को पुलिस अधीक्षक अमन कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई। सदर एसडीपीओ अमित आनंद ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि एसपी को दीपूगढ़ा में ब्राउन शुगर की खरीद-बिकी होने की सटीक जानकारी मिली थी। सूचना के सत्यापन और त्वरित कार्रवाई के लिए एसडीपीओ अमित आनंद के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। टीम ने बिना वक्त गंवाए जिब्रालटर हाउस के पास घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को दबोच लिया। यह भी ...