नई दिल्ली, सितम्बर 6 -- होंडा अपनी मिड-साइज एसयूवी एलिवेट (Elevate) को पहली बार बड़े अपडेट के साथ लाने की तैयारी कर रही है। भारत में 2023 में लॉन्च होने के बाद अब इसका फेसलिफ्ट आने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट को अक्टूबर 2026 में लॉन्च किया जा सकता है। आइए जानते हैं कि कंपनी एलिवेट फेसलिफ्ट में क्या कुछ ऑफर करने वाली है।डिजाइन में हल्के बदलाव नई एलिवेट में पूरी तरह नया डिजाइन ऑफर करने की बजाय कंपनी हल्के स्टाइलिंग अपडेट्स कर सकती है। इसमें नए बंपर, अलॉय व्हील्स और लाइटिंग एलिमेंट मिलने की उम्मीद है। जबकि, एसयूवी का मौजूदा ओवरऑल शेप और प्रोपोर्शन लगभग पहले जैसे ही रहेंगे। इसके अलावा टेल-लैप्स में नए लाइटिंग ग्राफिक्स और फ्रंट में होंडा की नई ग्लोबल डिजाइन लैंग्वेट से इंस्पायर्ड कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं।10....