नई दिल्ली, जुलाई 3 -- हुंडई जुलाई में क्रेटा इलेक्ट्रिक पर 85,000 रुपए तक के बेनिफिट दे रही है। ये डिस्काउंट इसके सभी वैरिएंट्स पर मिल रहा है। इसमें 15,000 रुपए का कैश डिस्काउंट, 35,000 रुपए तक का एक्सचेंज या स्क्रैपेज बेनिफिट, 15,000 रुपए का अपग्रेड ऑफर और 20,000 रुपए का कॉर्पोरेट ऑफर शामिल है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 18,02,800 रुपए है। अब इसे 'बैटरी-एज-ए-सर्विस' (BaaS) के साथ भी खरीद पाएंगे। जिसके लिए इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10.99 लाख रुपए है। सब्सक्रिप्शन मॉडल चुनने वाले ग्राहक 3.9 रुपए प्रति किलोमीटर से शुरू होने वाला बैटरी चार्ज देंगे। भारत में इसका मुकाबला मारुति ई विटारा, महिंद्रा BE 6, टाटा कर्व EV, MG ZS EV और विनफास्ट VF6 जैसी गाड़ियों से होता है। क्रेटा इलेक्ट्रिक के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंसकंपनी ने क्रेटा इलेक्ट्रिक S...