नई दिल्ली, फरवरी 7 -- हुंडई इस महीने यानी फरवरी 2026 में अपनी कारों पर शानदार डिस्काउंट दे रही है। कंपनी अपने पोर्टफोलियो में शामिल 4 कारों पर 50,000 रुपए से कम का डिस्काउंट दे रही है। कंपनी के लिए ये वो कार हैं जो सबसे ज्यादा बिकती हैं। यही वजह है कि कंपनी इन कारों पर डिस्काउंट भी काफी कम दे रही है। इसमें उसकी तीन पॉपुलर SUVs क्रेटा, वेन्यू और एक्सटर के साथ मोस्ट सेलिंग ऑरा सेडान शामिल हैं। ऐसे में इस महीने आप इनमें से कोई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तब आपको एक बार इन पर मिलने वाले डिस्काउंट के बारे में जान लेना चाहिए।1. हुंडई एक्सटर (Hyundai Exter)43,000 रुपए तक का डिस्काउंट एक्सटर पर 43,000 रुपए तक के फायदों में 20,000 रुपए का कैश डिस्काउंट, 20,000 रुपए का स्क्रैपेज बोनस और 3,000 रुपए का अतिरिक्त प्राइड ऑफ इंडिया ऑफर शामिल है। हुंड...