नई दिल्ली, जुलाई 12 -- किआ ने बीते महीने यानी जून, 2026 में अपनी मॉडल वाइज बिक्री का डेटा रिलीज कर दिया है। बता दें कि एक बार फिर किआ सेल्टोस (Kia Seltos) ने ओवरऑल बिक्री में टॉप पोजीशन हासिल कर लिय। किआ सेल्टोस को बीते महीने कुल 9,654 नए खरीदार मिले। इस दौरान सालाना आधार पर सेल्टोस की बिक्री में 85 पर्सेंट की भारी बढ़ोतरी देखी गई है। जबकि ठीक एक साल पहले यानी जून, 2025 में यह आंकड़ा 5,225 यूनिट पर था। बता दें कि मार्केट में सेल्टोस का मुकाबला क्रेटा, विटारा, विक्टोरिस और सिएरा जैसी एसयूवी से होता है। आइए जानते हैं इस दौरान कंपनी के दूसरे मॉडलों की बिक्री के बारे में विस्तार से।तीसरे नंबर पर रही किआ कैरेंस बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर दिग्गज सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी किआ सोनेट का कब्जा रहा। सोनेट को जून, 2026 में कुल 9,231 नए ग्राहक मिल...