नई दिल्ली, जनवरी 29 -- देश के अंदर जिन कार कंपनी और उनके मॉडल का एकतरफा दबदबा दिखता है, वो देश के बाहर काफी पीछे नजर आती है। दरअसल, दिसंबर की कार एक्सपोर्ट की लिस्ट में एक ऐसी कार का दबदबा देखने को मिला जो अकेले की दम पर देश में पूरी कंपनी को ड्राइव कर रही है। दरअसल, हम बात कर रहे हैं निसान मैग्नाइट की, जो बीते महीने एक्सपोर्ट लिस्ट को टॉप करके नंबर-1 बन गई। विदेशी ग्राहकों पर मैग्नाइट का जादू ऐसा चला की इसकी 9,268 यूनिट खरीद डालीं। वहीं, इसकी डिमांड के सामने वरना, हाइराडर, जिम्नी, ग्रैंड i10, डिजायर, ऑरा, स्विफ्ट, फ्रोंक्स, बलेनो, अर्टिगा, क्रेटा जैसे सभी मॉडल फीके नजर आए। बता दें कि इसकी शुरुआती कीमत सिर्फ 5.62 लाख रुपए है। टॉप कारों के मॉडल वाइज एक्सपोर्ट की बात करें तो मैग्नाइट की दिसंबर 2025 में 9,268 यूनिट बिकीं। जबकि, दिसंबर 2024 म...