नई दिल्ली, जून 22 -- स्कोडा ऑटो इंडिया को काइकल ने भारतीय बाजार में ऑक्सीजन देने का काम किया है। काइलक लॉन्च होने के बाद हर महीने कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन रही है। साथ ही, वो देश के अंदर कंपनी का सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल भी बन गया है। इस बीच कंपनी के लिए एक अच्छी खबर कुशाक भी लेकर आई है। दरअसल, देश के मिड साइज SUV सेगमेंट में कुशाक ने लॉन्च के बाद से 100,000 यूनिट की सेल का माइलस्टोन पार कर लिया है। 28 जून, 2021 को लॉन्च होने के बाद से इस मुकाम को हासिल करने में उसने 5 साल का वक्त लिया। मई 2026 के आखिर तक इसकी सेल 100,838 यूनिट पर रही। कंपनी ने 4,632 यूनिट को एक्सपोर्ट भी किया। कुशाक, जो स्कोडा के हैवी लोकलाइज्ड और कॉस्ट-कॉम्पटेटिव प्रोडक्ट के 'इंडिया 2.0' प्रोग्राम से आने वाला पहला मॉडल था। खास तौर से भारत के लिए डेवलप कि...