भागलपुर, अप्रैल 25 -- भागलपुर। पुलिस केंद्र, नवगछिया में पालनाघर के लिए रिक्त पदों पर संविदा आधारित क्रेच वर्कर एवं सहायक क्रेच वर्कर पद पर नियोजन के लिए 29 अप्रैल को साक्षात्कार होगा। साक्षात्कार सुबह 10 बजे चयन समिति के अध्यक्ष सह उप विकास आयुक्त के कार्यालय वेश्म में होगा। आईसीडीएस के डीपीएम ने बताया कि 6 मार्च को प्रकाशित औपबंधिक मेधा सूची में योग्य पाये गए अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए निर्धारित तिथि एवं समय पर सभी मूल प्रमाण-पत्र (शैक्षणिक योग्यता, अनुभव प्रमाणपत्र आदि) सहित उपस्थित होने के लिए सूचित किया गया है। निर्धारित तिथि को अनुपस्थित रहने पर अभ्यर्थियों का कोई भी दावा मान्य नहीं होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...