बागेश्वर, अप्रैल 9 -- देवेंद्र पांडेय, बागेश्वर। जिलाधिकारी आकांक्षा कोंड़े ने गुरुवार को जिला अस्पताल परिसर में प्रस्तावित बच्चों के क्रेच निर्माण के लिए चिन्हित स्थान का निरीक्षण किया और अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण व सुरक्षित निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्रेच में बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। डीएम ने बिजली व्यवस्था, अग्नि सुरक्षा, सीसीटीवी निगरानी, स्वच्छता सहित सभी सुरक्षा मानकों का गहन परीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो और सभी मानकों का पूर्ण अनुपालन किया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...