क्रू लॉबी में ड्यूटी बांटने में भेदभाव, रेलवे के रनिंग स्टाफ में बढ़ा असंतोष
धनबाद, मई 25 -- रेलवे के लोको पायलट और असिस्टेंट लोको पायलट को नौकरी बांटने में भेदभाव किया जा रहा है। इसकी विसंगितयों को चिह्नित करते हुए रेलवे की मान्यता प्राप्त यूनियन ईस्ट सेंट्रल रेलवे ईम्प्लाइज यूनियन ने धनबाद के सीनियर डीईई ऑपरेशन को पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है कि धनबाद लॉबी के मालगाड़ी कार्य करनेवाले सभी लोको पायलट को धनबाद-टोरी या बरवाडीह सेक्शन का रोड लर्निंग 100 प्रतिशत करने के आदेश के बाद त्वरित गति से चालकों को एलआर भी दिया गया, परंतु इस सेक्शन में फिलहाल गिने चुने ही लोग काम कर रहे हैं। कुछ लोको पायलट यह कह कर कॉल नहीं लेते हैं कि उनका एलआर फिटनेस नहीं है।
भेदभाव की समस्या एलआर लेकर एक दिन भी इस सेक्शन में कार्य नहीं करते हुए फिर एलआर ओवर ड्यू हो जाने से रेल के समय और राजस्व दोनों का नुकसान होता है। यूनियन ने पूछा है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.