पटना, फरवरी 21 -- बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने दसवीं की छात्रा कोमल के आत्महत्या करने के मामले में सरकार पर हमला बोला है। कहा है कि एक बेटी की जान एक-दो मिनट से कहीं ज़्यादा कीमती और अमूल्य है। सड़क जाम के कारण परीक्षा केंद्र पर पहुंचने में एक दो मिनट की देरी हो जाती है। क्रूर और निकम्मे शासन की वजह से एक बेटी ने आत्महत्या कर ली। उन्होंने कहा कि बिहार की किसी और बेटी की जान एक-दो मिनट की देरी के कारण नहीं जाने देंगे। मांग की कि अविलंब कोमल के परिजनों को मुआवजा दिया जाए। शुक्रवार को पहले अपने ट्वीट और फिर विधानसभा में पत्रकारों से बातचीत में तेजस्वी ने कहा कि पटना जिले के मसौढ़ी थाना क्षेत्र की कोमल कुमारी दसवीं की छात्रा थी। जाम और अव्यवस्था के चलते परीक्षा केंद्र पहुंचने में कुछ मिनटों की देरी हो गई और उसे परी...