बुलंदशहर, मार्च 27 -- नवरात्र पर्व पर जहां लोग कन्या पूजन करते हैं, वहीं एक क्रूर पिता ने टॉफी चुराने की शिकायत पर 12 वर्षीय बेटी को डंडे से पीटकर मार डाला। बचाने आई पत्नी की भी पिटाई कर घर की कुंडी बंद कर फरार हो गया। पत्नी ने आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामला नरौरा थाना क्षेत्र के ग्राम रतनपुर का है। घटना के बाद क्रूर आरोपी ने घर के किसी सदस्य को शोर भी नहीं करने दिया। ग्राम रतनपुर में पूजा (12 वर्ष) के पिता पुष्पेंद्र से गुरुवार को गांव में दुकान करने वाले एक दुकानदार ने उनकी बेटी द्वारा टॉफी का डिब्बा चोरी करने की शिकायत की। इस पर पिता पुष्पेंद्र ने पूजा को डंडे से बुरी तरह पीटा। पिटाई इतनी बेरहमी से की गई कि मासूम पूजा की कुछ ही देर बाद मौत हो गई। घटना के दौरान बच्ची को बचाने आई उसकी मां आरती को पिटाई कर घायल कर दिया। घट...