क्रूरतापूर्वक गोवंश ले जाते युवक पकड़ा, केस दर्ज
रुडकी, मार्च 29 -- पुलिस ने एक युवक को गोवंश को क्रूरतापूर्वक लिए जाने और गोकशी के उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया है। साथ ही केस दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, गांव खुब्बनपुर से बहबलपुर जाने वाले रास्ते पर पुलिस ने दो युवकों को एक गाय व उसके बछड़े को क्रूरतापूर्वक बांधकर ले जाते देखा और रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर दोनों युवक भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर एक युवक को पकड़ लिया। जबकि एक युवक मौके से फरार हो गया। कोतवाली प्रभारी रितेश साह ने बताया कि इमरान निवासी बहबलपुर, भगवानपुर को गिरफ्तार किया है। साथ ही दोनों युवकों पर केस दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार युवक को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। जबकि उसके साथी की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.