नई दिल्ली, जून 15 -- IndiGo-SpiceJet Share Price: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से एयरलाइंस और ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को बड़ी राहत मिली है। निवेशक इन कंपनियों के केशयरों में जमकर खरीदारी कर रहे हैं। इस बीच दुनियाभर के बाजारों में रौनक लौटने के बाद भारत का दलाल स्ट्रीट भी बमबम बोल रहा है। सेंसेक्स 1200 अंक से अधिक उछलकर 76821 को टच कर चुका है। अमेरिका और ईरान के बीच संभावित शांति समझौते की खबर से सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में कई सेक्टरों के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली। सबसे ज्यादा फायदा एविएशन और ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को हुआ, क्योंकि समझौते की उम्मीद के बाद कच्चे तेल की कीमतों में तेज गिरावट आई है।क्यों आई तेजी फ्यूल एयरलाइंस के कुल परिचालन खर्च का बड़ा हिस्सा होता है। ऐसे में कच्चे तेल के सस्ता होने से एविएशन कंपनियों की ला...