पीलीभीत, मई 3 -- पूरनपुर। जबलपुर के बरगी डैम में गुरुवार को हुए क्रूज हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। शनिवार देर शाम युवा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने हादसे को लेकर गांधी पार्क में शोक सभा की। व्यापारियों ने मोमबत्ती लेकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। दो मिनट का मौन रखकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान व्यापारियों ने जबलपुर प्रशासन से सुरक्षा मानकों में लापरवाही की गई लापरवाही जांच की भी मांग की गई। मां के अंतिम बलिदान की चर्चा से सभी भावुक हो गए। नगर अध्यक्ष नितिन वर्मा ने इस घटना को बलिदान की अमर कहानी बताते हुए कहा कि एक मां का अपने बच्चे के प्रति यह समर्पण दुनिया के हर रिश्ते से ऊपर है। यह भी पढ़ें- जबलपुर क्रूज हादसे में 2 और लाशें बरामद, अब तक 13 की मौत; आज भी चलेगा सर्चिंग अभियान शाक सभा ...